60% परिवारों को कमाई में गिरावट की उम्मीद : सर्वे

लोकल सर्कल्स (Local Circles) नाम के एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ओर से हाल ही के अंदर एक सर्वे किया गया। यह सर्वेक्षण घरेलू उपभोक्ताओं की मानसिकता तथा उनकी स्थितियों के संबंध में जानने हेतु किया गया था। इस सर्वे का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के द्वारा 309 जिलों के अंदर सर्वे किया गया। इस सर्वे के अनुसार, देश के अंदर 60% परिवार बताते ​​है कि आने वाले दिनों के अंदर उनकी आय के अंदर कमी आने वाली है। नागरिकों को आय असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा हैं।

60% परिवारों को कमाई में गिरावट की उम्मीद : सर्वे
60% परिवारों को कमाई में गिरावट की उम्मीद : सर्वे

सर्वेक्षण के मुख्य निष्कर्ष

  • परिवार अपनी आय के अंदर 25% कमी का सामना कर रहे है।
  • 52% प्रतिभागी बताते ​​है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता 6 से 12 महीनों से भी ज्यादा समय तक बनी रहेगी।
  • 56% प्रतिभागी बताते ​​है कि उनकी वार्षिक बचत घट रही है।

भारतीय नागरिक अपनी आय को लेकर असुरक्षित क्यों हैं?

हाल के दिनों के अंदर वैश्विक स्तर पर कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि हुई हैं। कीमतों के अंदर उछाल का प्रमुख कारण शिपिंग तथा लॉजिस्टिक्स लागत के अंदर बढ़ोतरी है। परिवार वृद्धि हो रही महंगाई की गति से अपनी आय के लेवल में वृद्धि नहीं कर पा रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों के विपरीत, निजी क्षेत्र के लोगों को मुद्रास्फीति से बचने हेतु महंगाई भत्ता या दूसरे राहत के उपाय नहीं प्राप्त होते हैं। इसके कारण से उपभोक्ता खर्च भी प्रभावित हो रहा है।

Leave a Comment